उत्तराखंड: औली में भारत-अमेरिका की सेनाएं आमने-सामने, शुरू हुआ युद्ध अभ्यास का 22वां संस्करण, जानें कितने सैनिक ले रहे हैं हिस्सा

Auli Indian Army and US Army Yudh Abhyas 2026: भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' का 22वां संस्करण उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ शुरू हो गया है. इस अभ्यास में करीब 1,200 सैन्यकर्मी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें ड्रोन, आईबीजी और आधुनिक तकनीकों का परीक्षण किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

 भारत-अमेरिकी सेनाओं का 22वां संस्करण शुरू.
भारत-अमेरिकी सेनाओं का 22वां संस्करण शुरू.
Google CTA

Auli Yudh Abhyas 2026: भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने और युद्धक क्षमताओं को परखने के लिए बहुप्रतीक्षित वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' शुरू हो गया है. यह इस अभ्यास का 22वां संस्करण है, जिसकी शुरुआत उत्तराखंड के औली स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई. इस बार अभ्यास का विशेष ध्यान पहाड़ी व अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में युद्ध की तैयारी, इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप्स (IBG), स्वार्म ड्रोन प्रणालियों और मल्टी-डोमेन वॉरफेयर पर केंद्रित है.