हल्द्वानी: शुद्धिकरण विवाद को लेकर हाईकोर्ट पहुंची याचिका, सुनवाई के दौरान सरकार ने दिए ये जवाब, अब आगे क्या होगा?
Haldwani Shuddhikaran Controversy: उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद छिड़े 'शुद्धिकरण' विवाद पर हाईकोर्ट ने स्थिति साफ कर दी है. राज्य सरकार की ओर से दो एफआईआर दर्ज होने और साक्ष्य सुरक्षित रखने के आश्वासन के बाद कोर्ट ने याचिका निस्तारित की, लेकिन इस मुद्दे पर अब राजनीति और गरमा गई है.
ADVERTISEMENT

हाईकोर्ट पहुंचा हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद , याचिका पर हुई अहम सुनवाई
Mallikarjun Kharge Haldwani Rally Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी. इस सभा के बाद मैदान के कथित 'शुद्धिकरण' का मामला अब कानूनी और राजनीतिक रूप से काफी गर्मा चुका है. पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है. एक तरफ जहां यह मामला उत्तराखंड हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच गया, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सड़क पर भारी राजनीतिक जंग शुरू हो चुकी है.
