मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे के जन्मदिन पर ली अंतिम सांस; 16 दिन पहले ही खोया था बेटा

Jaspal Rana News: भारतीय निशानेबाजी जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी राणा ने भी अंतिम सांस ले ली. सबसे भावुक बात यह है कि जिस दिन बेटे जसपाल राणा का जन्मदिन था, उसी दिन मां का भी निधन हो गया.

ADVERTISEMENT

जसपाल राणा की मां का निधन
जसपाल राणा की मां का निधन
Google CTA

Jaspal Rana Mother Death: दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कोच जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का रविवार को निधन हो गया है. वह 78 वर्ष की थीं और लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. मिली जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी राणा पिछले कई दिनों से नई दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थीं. यहां उनका इलाज चल रहा था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रविवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.