केदारनाथ हेलीकॉप्टर जाना चाहते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा टिकट

Kedarnath Heli Booking 2026: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं और केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग तारीख घोषित हो गई है, जिससे कम समय में दर्शन करने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Kedarnath Dharm (File: Photo)
Kedarnath Dharm (File: Photo)
google news

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को की शुरुआत जल्द होने वाली है. ऐसे में इसकी तैयारियां जोरों पर है. प्रशासन से लेकर कई विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गए हैं. श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इसी कड़ी में केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ये खबर उन लोगों के लिए जरूरी है जो यात्री पैदल चलने मेंअसमर्थ हैं या कम समय में दर्शन करना चाहते हैं. कब और कैसे होगी ये बुकिंग चलिए जानते हैं इस खबर में...