चढ़ावे के पैसों से केदारनाथ धाम में VIP मेहमानों की खातिरदारी से मचा बवाल, जानें किस-किस नेता के नाम आए सामने
Kedarnath VIP Expenses Controversy: केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के इस्तेमाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. RTI में नेताओं, रिश्तेदारों और खास मेहमानों पर मंदिर फंड खर्च होने के आरोप लगे हैं. खुलासे के बाद उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है और BKTC की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.
ADVERTISEMENT

Kedarnath BKTC Vivad: केदारनाथ धाम में वीआईपी मेहमानों की आवभगत को लेकर इन दिनों एक बड़ा विवाद छिड़ा हुआ है. दरअसल, अधिवक्ता विकेश नेगी ने एक RTI के जरिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से खर्चों का पूरा ब्योरा मांगा था. इसमें मिली जानकारी के बाद आरोप लगे हैं कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर के दानपात्र में चढ़ाई गई रकम का इस्तेमाल कुछ नेताओं, उनके परिजनों और खास लोगों की मेहमाननवाजी पर किया गया. इस खुलासे के बाद से पूरे उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में बयानों और सवालों की बाढ़ आ गई है. विपक्ष लगातार सरकार और मंदिर समिति पर सवाल उठा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस छिड़ गई है. इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में अब बहस तेज हो गई है. ऐसे में इस खबर में जानते हैं कि आखिर इस मामले में किन नेताओं के नाम सामने आए, किस पर कितना खर्च हुआ और सरकार और BKTC की तरफ से क्या सफाई दी गई.