कौन हैं केशव नेगी, जिन्हें मालवीय नगर अग्निकांड के बाद किया गया गिरफ्तार? अब उनके समर्थन में उतरे CM धामी समेत कांग्रेस के कई नेता

Chef Keshav Negi Kuan Hai: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद गिरफ्तार किए गए शेफ केशव नेगी के समर्थन में उत्तराखंड के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एकजुट नजर आ रहे हैं. इस मामले में रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से बात की है जबकि कांग्रेस, सांसदों और सोशल मीडिया पर भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं. निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

केशव नेगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दिल्ली की सीएम से बात
केशव नेगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दिल्ली की सीएम से बात
google news

Delhi Hotel Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में हुए अग्निकांड के बाद गिरफ्तार किए गए उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. केशव के समर्थन में उत्तराखंड के सभी राजनीतिक दल के नेता एकजुट नजर आ रही है. रविवार को इस उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की सीएम से फोन पर बात की है. उधर प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केशव नेगी तत्काल रिहाई की मांग की. इसके साथ ही हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने भी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं सोशल मीडिया पर भी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं.