'मेरा गुस्सा बेकाबू हो गया...' देहरादून के DAV कॉलेज में गाली-गलौज पर मासूम शर्मा ने माफी मांगते हुए बताई विवाद की पूरी कहानी
Masoom Sharma DAV College case: देहरादून के डीएवी कॉलेज में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज हुआ है. कार्यक्रम के दौरान गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ा. गायक ने माफी मांगते हुए दावा किया कि एक गैंगस्टर के डर से वह अपना आपा खो बैठे थे.
ADVERTISEMENT

Masoom Sharma controversy
Masoom Sharma Dehradun controversy: देरहादून के डीएवी (पीजी) कॉलेज में हुए विवाद के बाद हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी ने देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. आपको बता दें कि मासूम शर्मा पर डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा और मां-बहन की गाली देने का आरोप लगा है. ऐसे में लगातार उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की जा रही थी. विवाद बढ़ता देखे मासमू शर्मा ने मामले में माफी मांगते हुए अब घटना को लेकर चौंकाने वाली बात बताई है.