कौन हैं झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी? जिन्होंने कोटद्वार के दीपक कुमार को 2 लाख रुपये इनाम देने का किया ऐलान

Kotdwar Baba Shop Controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार में एक बुजुर्ग दुकानदार के बचाव में उतरे दीपक कुमार आज देशभर में चर्चा का विषय बन गए हैं. उनका वीडियो वायरल होते ही जहां लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं. वहीं इस बीच अब झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें 2 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

Kotdwar Deepak Kumar controversy:
Kotdwar Deepak Kumar controversy:
google news

Kotdwar Deepak Kumar controversy: उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसकी वजह उनकी वो दिलेरी है, जिसने एक बुजुर्ग दुकानदार को भीड़ के गुस्से से बचा लिया. इसका वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दीपक के हिम्मत तारीफ हाेने लगी. हालांकि घटना के बाद से वे बजरंग दल के निशाने पर आ गए हैं. इस बीच अब झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उनके मुरीद हो गए हैं. डॉ. अंसारी ने दीपक के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें सच्चा हिंदुस्तानी बताया और उनके लिए इनाम का ऐलान किया.