रात 3:30 बजे दोनों सोए... सुबह पति की नींद खुली तो पत्नी को देखकर उड़ गए होश, मसूरी होमस्टे में ये क्या हुआ?
Mussoorie woman death : शादी के कुछ महीने बाद उत्तराखंड घूमने पहुंचे नवविवाहित दंपती की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं. मसूरी के होमस्टे में गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदिग्ध हालात में मृत मिली. कमरे में खून के निशान और शराब की खाली बोतलें मिलने के बाद पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.
ADVERTISEMENT

मसूरी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
Mussoorie Software Engineer Death: उत्तराखंड के मसूरी में घूमने आई गुरुग्राम की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहित कपल यहां के एक होमस्टे में ठहरा हुआ था. इसी दौरान कमरे में रात के समय महिला की संदिग्ध हालात में जान चली गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद होमस्टे के रूम के फर्श और चादर पर खून के निशान मिले हैं. इसके साथ ही मौके से शराब की खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं. पुलिस अब मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.