7 में से 2 निहंग नीचे आए, 5 अब भी छत पर... जानें रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में ऐसा क्या हुआ कि 3 दिन से बना है गतिरोध?

Rudraprayag News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे में शुरू हुआ विवाद अब भी बना हुआ. हालांकि, छत पर चढ़े 7 निहंगों में से 2 नीचे आ चुके हैं, लेकिन 5 अब भी वहीं डटे हुए हैं. मौके पर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार बातचीत में जुटी हैं.

ADVERTISEMENT

2 निहंग नीचे आए, 5 छत पर बाकी
2 निहंग नीचे आए, 5 छत पर बाकी
google news

Nagarasu Gurdwara News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नगरासू स्थित गुरुद्वारे में बीते 20 जून से शुरू हुआ विवाद अब भी जारी है. मामले में ताजा अपडेट के अनुसार छत पर चढ़े 7 निहंगों में अब तक 2 नीचे आ चुके हैं. हालांकि, इसके बाद भी अब गुरुद्वारे की छत पर कुल 5 निहंग बचे हुए हैं. हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बने इस गुरुद्वारे में कुछ निहंग तीर्थयात्रियों के कथित कब्जा करने के बाद से हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं.