7 में से 4 निहंग नीचे आए, 3 अब भी छत पर... पंजाब से बातचीत के लिए नगरासू पहुंचा जत्था, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग श्रद्धालु चार दिनों से छत पर डटे हुए हैं. प्रशासन उन्हें लगातार बातचीत के जरिए मनाने की कोशिश में जुटा हुआ हैं. इस बीच पंजाब से एक विशेष जत्था मौके पर पहुंच गया है. वहीं उधर सिख प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.

ADVERTISEMENT

गतिरोध को सुलझाने पंजाब से पहुंचे निहंग श्रद्धालु
गतिरोध को सुलझाने पंजाब से पहुंचे निहंग श्रद्धालु
Google CTA

Rudraprayag Nagarasu Gurudwara News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा में पिछले चार दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. ताजा अपडेट के अनुसार गुरुद्वारे की छत पर अब भी 4 निहंग श्रद्धालु मौजूद हैं. प्रशासन उन्हें भी लगातार समझाने-बुझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है. राहत की बात यह है कि पूरे क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है. पुलिस-प्रशासन लगातार निहंगों से संपर्क बनाए हुए है ताकि इस गतिरोध को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके.