'NOC बिना आवेदन, 10 लाख की अनियमितता का विवाद!...' सवालों के घेरे में पंतनगर कृषि यूनिवर्सिटी में VC रेस में शामिल उम्मीदवार डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप, जानें पूरा मामला
उत्तराखंड के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति चयन प्रक्रिया अब गंभीर विवादों में घिर गई है. पैनल में शामिल एक उम्मीदवार पर 10 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता और बिना NOC आवेदन करने के आरोप लगे हैं. हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं. क्या ऐसे आरोपों के बीच होगा VC का चयन? या बदलेगा पूरा पैनल? जानिए इस पूरे विवाद की अंदर की कहानी.
ADVERTISEMENT

Pantnagar university VC appointment controversy
Pantnagar university VC appointment controversy: उत्तराखंड के प्रतिष्ठित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति (VC) की नियुक्ति प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है. राजभवन में चयन को लेकर सरगर्मियां तेज हैं, लेकिन इसी बीच पैनल में शामिल तीन नामों में से शामिल एक उम्मीदवार डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के खिलाफ 10 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता और बिना अनुमति आवेदन करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. ऐसे में अब इन आरोपों के सामने आने के बाद से उनकी उम्मीदवारी पर सवाल उठने लगे. क्या है पूरा मामला और क्यों उठ रहे हैं सवाल? विस्तार से जानिए इस खबर में...