PM Modi के 12 साल... सड़क, रेल, सेना से डिजिटल इंडिया तक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया विकास का पूरा सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की चर्चा तेज है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैसे बीते एक दशक में देश और देवभूमि में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, पर्यटन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले.
ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो: ANI)
मेरे सहित हमारी उम्र के तमाम लोग, एक सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत के सपने के साथ बड़े हुए हैं. एक ऐसा भारत जो तीव्रता से विकास के पथ पर अग्रसर हो, जिसकी बात दुनिया गौर से सुने और सबसे बड़ी बात यह है कि जिसके नेतृत्व पर उसकी महान जनता अगाध विश्वास करती हो. किंतु अपने जीवनकाल के ज्यादातर हिस्से में हमें अपने इस सपने से समझौता ही करना पड़ा. लेकिन हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं कि अब हम अपनी खुली आंखों से यह सपना सच होते देख पा रहे हैं. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 12 वर्षों के अनथक प्रयासों, साहसिक नेतृत्व और अंत्योदय को समर्पित जीवन से यह संभव हो पाया है. आज भारत सशक्त भी है, सक्षम भी और स्वाभिमानी भी है.