'मैं राहुल गांधी का PA बाेल रहा हूं…' ये कहकर कनिष्क ने देहरादून की भावना पांडे को लगाया फोन फिर ऐसे ठग लिए 25 लाख
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने खुद को राहुल गांधी का PA बताकर महिला से 25 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने बड़े नेताओं की आवाज सुनाकर भरोसा जीता और चुनाव टिकट दिलाने का लालच देकर पैसे ऐंठ लिए.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी का PA बताकर शख्स ने महिला से ठगे 25 लाख . (Photo: Representational )
Dehradun Chunav Ticket Scam Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का निजी सहायक (PA) बताकर महिला को पद और विधानसभा चुनाव का टिकट दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए. पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी ने पहले उसे भरोसे में लेने के लिए राज्य के कई बड़े नेताओं से बातचीत की कथित ऑडियो भी सुनाई. इन बातों पर यकीन कर महिला ने आरोपी को पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद जब महिला ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.