'साॅरी! वीडियो डिलीट कर दो प्लीज...' ऋषिकेश में पुलिस से भिड़ने वाली लड़की ने अब लोगों से ये अपील, जानें क्या है पूरा मामला

Rishikesh Girl Viral Video: ऋषिकेश के गंगा घाट पर पुलिस से बहस करती युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. शराब पीने के आरोपों के बीच युवती ने अब सामने आकर अपना पक्ष रखा है. उसने सभी आरोपों को गलत बताते हुए माफी मांगी और लोगों से वीडियो हटाने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

ऋषिकेश: गंगा घाट विवाद के बाद युवती ने मांगी माफी
ऋषिकेश: गंगा घाट विवाद के बाद युवती ने मांगी माफी
google news

Rishikesh girl fight police viral video: ऋषिकेश के गंगा घाट का बीते दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हाे रहा है. इसमें एक लड़की एक पुलिसकर्मी और स्थानियों लोगों से भिड़ती हुई दिख रही है. वीडियो में लड़की और पुलिस के बीच तीखी बहस हो रही है. आरोप है कि लड़की ने इस दौरान शराब पी हुई थी. घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो युवती की आलोचना होने लगी. इस बीच अब युवती खुद सामने आई है. उसने वीडियो बनकर अपना पक्ष रखा है. वीडियो में युवती ने अपना नाम निशा बताया है और खुद पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को झूठा कहा है. इसके साथ युवती ने अपना पक्ष रखते हुए लोगों से माफी मांगी है और सभी से वीडियो डिलीट करने की अपील की है. साथ ही शराब के ठेकों और मीट की दुकानों के लिए उत्तराखंड प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं.