'अब मैं खोलूंगा हिस्ट्रीशीट...' जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट के दौरान इस्तीफा देने वाले उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह का नया वीडियो वायरल

Sher Singh Viral Video: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान इस्तीफा लहराकर चर्चा में आए उत्तराखंड के पूर्व सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल है. इसमें उन्होंने कुमाऊं आईजी के बयान को चुनौती दी, खुद को हिस्ट्रीशीटर बताए जाने पर पलटवार किया और कई गंभीर आरोप लगाते हुए नए दावे किए हैं.

ADVERTISEMENT

शेर सिंह का नया वीडियो वायरल
शेर सिंह का नया वीडियो वायरल
Google CTA

Sher Singh Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में अपना इस्तीफा लहराकर चर्चा में आए उत्तराखंड के पूर्व सिपाही शेर सिंह का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती के बयान को सीधी चुनौती देते नजर आ रहे हैं. शेर सिंह ने खुद को हिस्ट्रीशीटर बताए जाने पर पलटवार करते हुए दावा किया है कि वह जल्द ही दूसरों की हिस्ट्रीशीट खोलेंगे. बताया जा रहा कि ये बयान दो दिन पुराना है. इस दौरान वे भीम आर्मी द्वारा जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में छात्रों के समर्थन में शामिल होने पहुंचे थे.