Jantar Mantar Protest: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही शेर सिंह ने दीपके को सौंपा अपना बैज, FIR और सस्पेंशन के बीच सामने आई पूरी कहानी

उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल शेर सिंह ने जंतर-मंतर पर अपना बैज अभिजीत दीपके को सौंप दिया. 'वाल्मीकि गैंग' से कनेक्शन, जेल की सजा और निलंबन के बाद आए इस घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
उत्तराखंड पुलिस के सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह का वीडियो वायरल.
Google CTA

जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट के दौरान शुक्रवार को एक अलग नजारा देखने को मिला. मंच पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल पहुंचा और कहने लगा अहिंसा नहीं करनी है और इन गुंडो को तो हम देख लेंगे. पता चला ये उत्तराखंड पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर हैं. शेयर सिंह ने मंच पर ऐलान करते हुए कहा कि अब वो रिजाइन कर रहे हैं. इसके साथ ही कंधे पर लगे अपने बैज को उन्होंने अभिजीत दीपके को सौंप दिया. सबके जेहन में एक ही सवाल था कि शेरसिंह कहां के रहने वाले हैं. कौन हैं और क्या वाकई ये स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट से प्रभावित होकर पुलिस विभाग से इस्तीफा दे रहे हैं.