टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा, चंबा-कोटी मार्ग पर खाई में गिरी यूटिलिटी, 8 लोगों की मौत

Tehri Garhwal accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चंबा-कोटी मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी वाहन. 8 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल. SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, प्रशासन को दिए सख्त निर्देश.

ADVERTISEMENT

Tehri Garhwal accident
Tehri Garhwal accident
google news

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है. यहां चंबा ब्लॉक के अंतर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.