उत्तराखंड : गैरसैंण विधानसभा में सीएम धामी पेश कर रहे थे बजट, तभी UKD के कार्यकताओं ने जमकर काटा बवाल, देखें वीडियो

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया। जहां सदन के अंदर बजट पर चर्चा चल रही थी, वहीं बाहर विपक्ष और यूकेडी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन हुआ, जिसे काबू करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन चलाना पड़ा.

ADVERTISEMENT

Uttarakhand Budget 2026-27
Uttarakhand Budget 2026-27
google news

Uttarakhand Budget 2026-27: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. सरकार का दावा है कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एक ओर जहां सीएम विधानसभा के अंदर बजट पेश कर रहे थे, वहीं बाहर सड़कों पर विपक्ष का जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा था. इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई. मौके पर पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वाॅटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.