उत्तराखंड में खत्म होगा मदरसा बोर्ड, 1 जुलाई से लागू होगी ये नई शिक्षा व्यवस्था,

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 से अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदलने जा रही है. राज्य में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और उसकी जगह अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण काम करेगा. सरकार का दावा है कि इससे बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा का भी अधिकार मिलेगा.

ADVERTISEMENT

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला (सांकेतिक तस्वीर)
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Uttarakhand Madarsa Board New Rule: उत्तराखंड की अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, उत्तराखंड में 30 जून के बाद से मदरसा बोर्ड का अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा. प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से अल्पसंख्यक शिक्षा की एक नई व्यवस्था लागू हो जाएगी. सरकार का दावा है कि इस नए कदम से अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को पहले से बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिल सकेगी. इस बदलाव की कमान अब राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के हाथों में होगी. बता दें कि इसका गठन सरकार पहले ही कर चुकी है.