पौड़ी गढ़वाल: कलवाड़ी गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 6 महिलाओं समेत 7 की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा?

Pauri Garhwal Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शनिवार दोपहर एक इको कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे के वक्त वाहन में 12 लोग सवार थे. दुर्घटना में छह महिलाओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं घायल हो गईं. सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे और ब्लॉक समूह से जुड़ी थीं.

ADVERTISEMENT

पौड़ी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी इको कार
पौड़ी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी इको कार
Google CTA

Pauri Garhwal Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां के रिखणीखाल थाना क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास एक इको कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 महिलाएं घायल के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में 12 लोग सवार थे.

200 से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, इको कार संख्या UK-15-TA-2152 शनिवार 28 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे रिखणीखाल से भंगलवाण गांव जा रही थी. इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 से 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में सवार सभी लोग भंगलवाण गांव के रहने वाले थे और महिलाएं ब्लॉक समूह से जुड़ी हुई थीं. बताया जा रहा है कि वे ब्लॉक समूह योजना से जुड़े काम के लिए आवेदन भरकर वापस लौट रही थीं.

6 महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर मौत

हादसे में छह महिलाओं और वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान शांति देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, सुनीता देवी, धनेश्वरी देवी, सरोजनी देवी और चालक अनिल देवराड़ा के रूप में हुई है. मृतक सभी भंगलवाण गांव के रहने वाले थे.

पांच घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, स्थानीय लोग और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. SDRF के पहुंचने से पहले ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर पांच घायल महिलाओं को खाई से बाहर निकाल लिया था. सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है.

एसडीएम ने की सात मौतों की पुष्टि

लैंसडाउन की एसडीएम शालिनी मौर्य ने हादसे में सात लोगों की मौत और पांच लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. SDRF की टीम ने घटनास्थल के आसपास सर्चिंग अभियान भी चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति खाई में फंसा न रह गया हो. फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

सीएम धामी ने जताया दुख, घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पौड़ी के कलवाड़ी-रिखणीखाल में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सीएम ने जिला प्रशासन को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को भी कहा है.

 

यह भी पढ़ें: टिहरी गढ़वाल: गूलर पुल के पास बस हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों की पहचान हुई, जानें कौन कहां का रहने वाला था?