उत्तराखंड में कुदरत का कहर: मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, रोकी गई चार धाम यात्रा

Chardham Yatra Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी से लेकर बागेश्वर तक जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं एहतियातन प्रशासन ने चारधाम यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया है.

ADVERTISEMENT

Kedarnath Yatra route landslide
उत्तराखंड में मौसम का कहर. (फाइल फोटो)
Google CTA

Chardham Yatra Uttarakhand : उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है. प्रदेश के कई जिलाें से भूस्ख्लन की खबरे सामने आ रही हैं. उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग सहित कई इलाकों में नदियां उफान पर हैं. सड़कों में मलबा आने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही जान-माल का खतरा बढ़ गया है.