ताइक्वांडो खिलाड़ी मामले में रिश्वत के दावे का सच क्या है? खुद छात्रा ने बताई पूरी बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा संवाद कार्यक्रम में ताइक्वांडो खिलाड़ी छात्रा के मामले का सच सामने आया है. रिश्वत मांगने के दावों पर छात्रा और उसके स्कूल के प्रिंसिपल ने क्या कहा ?

ADVERTISEMENT

NewsTak
छात्रा ने खुद वीडियो जारी कर बताई पूरी बात.
Google CTA

Taekwondo Saira news: 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स कॉलेज में पढ़ रही एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की जरूरत को लेकर अपनी बात रखी थी. इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले को रिश्वत के चश्मे से देखा गया तो छात्रा ने खुद वीडियो जारी कर कहा कि वो भावुक हो गई और पूरी बात नहीं बता सकी जिससे गलत समझा गया.