AE-JE, पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की मांग को लेकर देहरादून में सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम!

Uttarakhand Student Protest: देहरादून में सचिवालय घेराव के दौरान उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. युवाओं ने हजारों खाली पदों पर भर्ती, पारदर्शी भर्ती कैलेंडर, पेपर लीक मामलों की जांच और लंबित नियुक्तियां पूरी करने की मांग उठाई. चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन पूरे राज्य में फैलाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

 उत्तराखंड में युवाओं का हल्ला बोल
उत्तराखंड में युवाओं का हल्ला बोल
Google CTA

Dehradun Uttarakhand berojgar andolan: दिल्ली में जंतर मंतर में चल रहे प्रदर्शन के बीच मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा. इसके तहत उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सचिवालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य में लंबे समय से भर्तियां रुकी हुई हैं. अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार को तीन दिन की चेतावनी दी है.