Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी! IMD ने पूरे प्रदेश में जारी किया येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मॉनसून का असर अब भी जारी है. मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Weather Alert (सांकेतिक तस्वीर)
Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मॉनसून अभी सक्रिय है. यही वजह है कि IMD ने प्रदेश के सभी जिलों में बीते पांच दिनों से येलो अलर्ट जारी है. मौसम वैज्ञानिकों ने आज एक बार फिर (Uttarakhand Weather News) प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है. इसके साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार पड़ने का भीअनुमान है. वहीं, राजधानी देहरादून में आज में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यहां हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
