Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी, मैदानों इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसा रहेगा आज उत्तराखंड का मौसम
Uttarakhand Ka Mausam: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इस बीच प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और पाले ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Ka Mausam
Uttarakhand weather Today: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज दिसंबर की शुरुआत से ही बदल रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहें हैं. प्रदेश के कई इलाकों में बर्फ के साथ ही पाला पड़ने से लोगों की मुश्किलों बढ़ रही हैं. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के ताजा अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार, ऊंचाई वाले कई जिलों में हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है. IMD ने ऐसे में लोगों को सावधान रहने को कहा है.