उत्तरकाशी में पत्रकार राजीव प्रताप की मौत…दुर्घटना या साजिश? पत्नी ने बताया क्या हुई थी आखिरी बात
उत्तरकाशी में स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. 10 दिन से लापता राजीव का शव जोशियाड़ा बैराज से बरामद किया गया. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण छाती और पेट में गंभीर चोटों को बताया गया है. वहीं परिवार इस मामले की CBI जांच की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT

पत्रकार राजीव प्रताप की मौत पर पत्नी ने उठाए गंभीर सवाल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप (Rajeev Pratap Singh Journalist) की मौत ने पूरे स्थानीय समुदाय को हैरान कर दिया है. उनकी रहस्यमय मौत के बाद से कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. एक ओर जहां पुलिस इस घटना को सड़क दुर्घटना मान रही है, वही दूसरी तरफ मृतक का परिवार इसे एक सुनियोजित साजिश बता रहा है.