कौन थे पत्रकार राजीव प्रताप? जिनका शव 10 दिन बाद उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज में मिला

उत्तरकाशी जिले के पत्रकार राजीव प्रताप सिंह 10 दिन से लापता थे. वे जिस कार में सवार थे वो 19 सितंबर को स्यूणा गांव के पास भागीरथी नदी के बीच मिली थी. वहीं, अब उनका शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज से शव बरामद हुआ है.

ADVERTISEMENT

Uttarkashi patrakar rajeev pratap news
पत्रकार राजीव प्रताप
Google CTA

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के रहने वाले पत्रकार राजीव प्रताप सिंह का शव रविवार को जोशियाड़ा बैराज से बरामद कर लिया. पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त बचाव टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद राजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.परिजनों ने उनके शव की पहचान कर ली है. बता दें कि वे बीते 10 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता थे. पुलिस और उनका परिवार लगातार उनकी तलाश में जुट हुई थी.