Dinesh Arya Rajya Sabha Candidate: कौन हैं दिनेश आर्य, जिन्हें BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार? जानिए उनका राजनीतिक सफर

Dinesh Arya Uttarakhand Rajya Sabha Candidate: उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है. हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद और 2027 के चुनावी समीकरणों के बीच एक दलित चेहरे को राष्ट्रीय सदन भेजने का यह फैसला राज्य की राजनीति में सामाजिक प्रतिनिधित्व और कुमाऊं के समीकरणों को साधने का बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Dinesh Arya Rajya Sabha
Dinesh Arya Rajya Sabha
Google CTA

Uttarakhand Rajya Sabha Candidate Dinesh Arya: उत्तराखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर दिनेश आर्य के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है. प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है. पार्टी के इस कदम से राज्य की राजनीति में नए सियासी समीकरण बनने लगे हैं. ऐसे में जानिए कौन हैं दिनेश आर्य और कैसा रहा है उनका राजनीति सफर.