बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में सस्पेंड हुए प्रमोद नौटियाल कौन हैं? जानिए आखिर कैसे आया सामने आया उनका नाम और बढ़ा बवाल
Badrinath Temple Donation Controversy: बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में सस्पेंड किए गए प्रमोद नौटियाल अब चर्चा का केंद्र बन गए हैं. आखिर मंदिर में उनकी क्या जिम्मेदारी थी, उनका नाम जांच में कैसे सामने आया और सरकार ने इस पूरे मामले में क्या बड़ा कदम उठाया, जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

बद्रीनाथ चढ़ावा विवाद में सस्पेंड हुए प्रमोद नौटियाल
Who is Pramod Nautiyal: बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले ने बड़ा रूप ले लिया है. इस विवाद के सामने आने के बाद बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले में एक आरोपी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें एक कड़ा कारण बताओ नोटिस भी थमाया गया है. अब मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद से प्रमोद नौटियाल चर्चा में आ गए हैं. ऐसे में चलिए खबर जानते हैं कि आखिर प्रमोद नौटियाल कौन हैं? मंदिर की व्यवस्था में उनकी क्या भूमिका थी और कैसे इस पूरे मामले में उनका नाम सामने आया?
