कथित BJP नेता का शर्मनाक Video वायरल होते ही पार्टी के विधायक ने झाड़ लिया पल्ला, कही ये बात

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दलित युवक के साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह कृत्य करने वाला भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है, लेकिन विधायक ने इससे साफ इनकार करते हुए […]

ADVERTISEMENT

Who did the shameful act of urinating on a tribal youth? BJP MLA said – not my representative
Who did the shameful act of urinating on a tribal youth? BJP MLA said – not my representative
Google CTA

MP News: मध्य प्रदेश के सीधी से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दलित युवक के साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह कृत्य करने वाला भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला है, लेकिन विधायक ने इससे साफ इनकार करते हुए पल्ला झाड़ लिया है. वहीं, अब एक शपथ पत्र सामने आ रहा है, जिसे का पीड़ित आदिवासी का बताया जा रहा है, जिसमें वह अपने साथ ऐसे किसी भी तरह की घटना होने से इनकार किया है. कांग्रेस इस शपथ पत्र को बीजेपी द्वारा जबरन लिखाया गया बता रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और एनएसए की कार्रवाई की जा रही है. हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज ने आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एनएसए लगाने के निर्देश भी दिए हैं. वहीं पुलिस ने सीधी जिले की कुंवरी स्थित आरोपी प्रवेश शुक्ल के घर में दबिश दी है, मां एवं पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा- मेरा प्रतिनिधि नहीं
बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि शर्मनाक कृत्य करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला उनका जनप्रतिनिधि नहीं है और वह ऐसे कृत्य की निंदा करते हैं. जब उनसे पूछा गया कि प्रवेश शुक्ला सोशल मीडिया पर आपके जनप्रतिनिधि होने का दावा करता है तो विधायक शुक्ला ने कहा कि आरोपी उनका प्रतिनिधि नहीं है. बता दें कि बीजेपी आधिकारिक रूप से कह चुकी है कि प्रवेश शुक्ला का बीजेपी से कोई नाता नहीं है.

सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने एमपी तक से बातचीत में स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी प्रवेश शुक्ला उनका विधायक प्रतिनिधि नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बहरी थाना में मामला दर्ज किया है. वीडियो में साथ देखा जा सकता है की विधायक प्रतिनिधि पीड़ित के ऊपर शर्मनाक तरीके से पेशाब कर रहा है. प्रवेश शुक्ला और दशरथ एक ही गांव के रहने वाले हैं. रीवा रेंज के डीआईजी मिथिलेश शुक्ला ने बताया की वीडियो वायरल हुआ है.

वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने बहरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो में साफ तौर से दिखाई दे रहा है. आरोपी प्रवेश शुक्ला दशरथ रावत के ऊपर गलत हरकत की है. डीआईजी ने बताया कि बहेरी थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है. पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है हम उसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीएम ने दिए आरोपी पर NSA लगाने के आदेश
आदिवासी पर सरेआम पेशाब करते हुए भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया है. एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज ने बीजेपी नेता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सीएम शिवराज ने कहा- ‘मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है. इस पर मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए.’ वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने बयान जारी कर घटना को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है. आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

अरुण यादव ने रखे सबूत
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला है… उन्होंने कहा- ‘यह नियुक्ति पत्र उन लोगों के लिए है, जो बोल रहे हैं प्रवेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं है. वो भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष है, साथ ही विधायक केदार नाथ शुक्ला जी ने उसे अपना प्रतिनिधि भी बनाया है. बधाई देने की पेपर कटिंग दिनांक के साथ संलग्न है.’

Who did the shameful act of urinating on a tribal youth? BJP MLA said – not my representative
जनप्रतिनिधि बनाए जाने की कटिंग.

आदिवासी समाज से माफी मांगे बीजेपी: विक्रांत भूरिया
इस मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. बीजेपी विधायक का प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला एक आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है. ये घटना बीजेपी का मानसिकता दिखाती है. बीजेपी को पूरे प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए. वहीं कांग्रेस विधायक कमलेश्वर पटेल ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: कथित BJP नेता ने आदिवासी युवक पर किया पेशाब, VIDEO वायरल हुआ तो CM बोले- लगाएंगे एनएसए