अप्रैल महीने में इन 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पूरे महीने बरसेगी कृपा!

न्यूज तक डेस्क

• 03:28 PM • 26 Mar 2026

April horoscope 2026: अप्रैल 2026 का महीना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. वेशाखी और वैशाख मास के प्रभाव से करियर, व्यापार और धन लाभ के जबरदस्त योग बन रहे हैं. जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कौन से उपाय दिलाएंगे सफलता.

follow google news
1

1/7

|

हिंदू नव संवत्सर और वैशाख महीने की शुरुआत के साथ ही अप्रैल 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है. एस्ट्रो तक के विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य जीतू आचार्य ने बताया कि यह महीना कई राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा. विशेष रूप से वैशाख स्नान और वैशाखी के पर्व शारीरिक कष्टों को दूर करने और जीवन में नई ऊर्जा भरने वाले साबित होंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अप्रैल का महीना कुछ राशियों के लिए 'लॉटरी' लगने जैसा फलदायी रहेगा. इन राशि वालों को करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं.
 

2

2/7

|

मेष राशि: यह महीना आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा. नव वर्ष के दूसरे महीने के रूप में आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे और करियर में उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे. साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला न लें और किसी भी प्रकार की बाधा को हटाने के लिए  हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें.
 

3

3/7

|

सिंह राशि: इस महीने आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार में नए अनुबंध (Contracts) मिलने की संभावना है और लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना करेंगे. साथ ही निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
 

4

4/7

|

धनु राशि: अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं जो आपके लिए हितकारी होगा. इसके अलावा इस राशि के जातकों को नकारात्मक विचारों वाले लोगों की संगति से बचना चाहिए.
 

5

5/7

|

कुंभ राशि: आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे. नया निवेश करने के लिए अप्रैल का मध्य भाग श्रेष्ठ है.
 

6

6/7

|

जीतू आचार्य ने स्पष्ट किया कि ज्योतिष केवल डराने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित रहने के उपाय बताने के लिए है. उन्होंने सलाह दी कि नकारात्मक बातों पर ध्यान देने के बजाय सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करें. अप्रैल का महीना मानसिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति के लिए भी उत्तम है.
 

7

7/7

|

यदि आप अपने कार्यों में बाधा महसूस कर रहे हैं, तो ज्योतिषाचार्य ने अचूक उपाय भी बताया है. उन्होंने कहा है कि हर गुरुवार को हल्दी की माला पर 'ओम गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें. यदि आप जाप नहीं कर सकते, तो इस मंत्र की ध्वनि को सुनें और माला फेरते रहें. साथ ही इस माला को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें. पूरे अप्रैल महीने में यह उपाय आपके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगा.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp