किस्मत का साथ और धन की बौछार! 26 मार्च से मंगल बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
न्यूज तक डेस्क
• 02:00 PM • 26 Mar 2026
Mars transit 2026: 26 मार्च 2026 को मंगल के कुंभ राशि में उदय होने से 4 राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. जानिए इस गोचर का आपके करियर, धन और सफलता पर क्या असर पड़ेगा, किन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ और कौन से उपाय बढ़ाएंगे मंगल का शुभ प्रभाव.
ADVERTISEMENT


1/7
|
ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा, साहस और पराक्रम के कारक माने जाने वाले मंगल ग्रह 26 मार्च 2026 को कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं. मंगल का उदय होना खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह सोई हुई ऊर्जा को जगाने और कार्यक्षमता को बढ़ाने वाला होता है. ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, मंगल के इस गोचर से विशेष रूप से चार राशियों को जबरदस्त लाभ होने के संकेत हैं. उनकेके मुताबिक मंगल का कुंभ राशि में उदय होना राशियों के लिए 'मंगलकारी' सिद्ध होगा.


2/7
|
मेष राशि
मेष राशि में मंगल 11वें भाव (लाभ स्थान) में उदित हो रहे हैं. इससे आपके करियर में उन्नति और प्रमोशन के योग बनेंगे. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी.
ADVERTISEMENT


3/7
|
वृष राशि
इस राशि के 10वें भाव (कर्म स्थान) में मंगल का उदय हो रहा है. यह समय व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार रहेगा. साथ ही इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, बस अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें और गुस्से से बचें.


4/7
|
धनु राशि
इस राशि में मंगल तीसरे भाव में उदित होकर पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे. बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं. व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी, लेकिन नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहें.
ADVERTISEMENT


5/7
|
कुंभ राशि
मंगल इसी राशि में उदित हो रहे हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा. इस राशि के जातकों की प्रबंधकीय क्षमता (Managerial Skills) में सुधार होगा. ऑफिस में किसी से मतभेद न होने दें और पूरी मेहनत से काम पर फोकस करें.


6/7
|
मंगल के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए ज्योतिषाचार्य ने कुछ प्रभावी उपाय बताए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन स्नान के बाद घर के मंदिर में बैठकर नियमपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें. केवल सुनने या चलते-फिरते पढ़ने से उतना लाभ नहीं होगा जितना बैठकर पाठ करने से होगा. इसके अलावा मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग के फलों का भोग लगाएं और उसे गरीबों में बांटें. धनु राशि वाले विशेष रूप से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
ADVERTISEMENT


7/7
|
ज्योतिषाचार्य ने इन 4 राशियों के अलावा अन्य राशियों के लिए भी सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि बाकी राशि के जातक भी मंगल की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर बूंदी या लाल मिठाई का प्रसाद बांट सकते हैं. इससे जीवन में चल रहे संघर्ष कम होंगे और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
ADVERTISEMENT












