Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण आज, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगी खुशखबरी और गोल्डन टाइम होगा शुरू
न्यूज तक डेस्क
03 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 3 2026 11:10 AM)
Chandra Graha Ke Prabhav: खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन बेहद खास होने वाला है. सूर्य की राशि सिंह में लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण कई जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. विशेषकर करियर, व्यापार और आर्थिक मजबूती के लिहाज से कुछ राशियों के लिए यह गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए कौन सी हैं वो लकी राशियां...
ADVERTISEMENT

1/8
|
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लग रहा है. हिंदू मान्यताओं में इसे केवल एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जाता है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है. इस दौरान चंद्रमा हल्के लाल या तांबे जैसे रंग में दिखाई देता है, जिसे आम भाषा में ‘ब्लड मून’ कहा जाता है.

2/8
|
चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा?
Grahanam Timings Today: पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है. भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे से होगी, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा. यहां चंद्रमा का उदय शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी दौरान ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा. ग्रहण लगभग 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा. यानी भारत में यह नजारा महज 15 से 20 मिनट तक ही देखा जा सकेगा.
ADVERTISEMENT

3/8
|
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों और व्यक्तियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है. ऐसे में इस खबर में जानिए कौन सी हैं वो राशियां और उनपर क्या पड़ेगा प्रभाव...

4/8
|
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है. आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में पदोन्नति का रास्ता साफ करेंगी. आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. यदि आप व्यापार में हैं तो यह समय किसी नई साझेदारी या बड़ी डील को फाइनल करने के लिए शुभ है.
ADVERTISEMENT

5/8
|
सिंह राशि
साल ये पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि यानी आपकी अपनी राशि में लग रहा है. इसलिए आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. आपके रुके हुए सरकारी काम इस दौरान गति पकड़ेंगे. प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को विशेष सम्मान मिल सकता है. निवेश के मामलों में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. बस कोई भी बड़ा फैसला लेते समय धैर्य और विवेक का परिचय देना जरूरी होगा.

6/8
|
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण धन लाभ की प्रबल संभावनाएं लेकर आ रहा है. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो बेहतर अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं. विदेश व्यापार या अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स से जुड़े जातकों को इस अवधि में बड़ी सफलता मिल सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं इस समय पॉजिटिव रिजल्ट देंगी.
ADVERTISEMENT

7/8
|
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह समय जीवन में स्थिरता लाने वाला रहेगा. आपको पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं. ऑफिस में आपको चुनौतीपूर्ण काम सौंपे जा सकते हैं जिनमें आपकी मेहनत रंग लाएगी. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन अंततः यह आपकी पेशेवर साख को बढ़ाने में ही मदद करेगा.

8/8
|
सोचे समझकर लें वित्तीय जोखिम
ग्रहण का समय भले ही इन राशियों के लिए शुभ हो लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल में संयम बरतना जरूरी है. इस दौरान किए गए मानसिक जाप और ध्यान से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं. शुभ फल पाने वाले जातकों को भी सलाह दी जाती है कि वे जोश में आकर बिना सोचे-समझे बड़े वित्तीय जोखिम न लें.
ADVERTISEMENT










