सितंबर में चमकेगी किस्मत, राहु के नक्षत्र स्वाति में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन 4 राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'

न्यूज तक डेस्क

08 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 8 2026 3:19 PM)

11 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह चित्रा नक्षत्र छोड़कर राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता, अचानक धन लाभ और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.

Google CTA
1.

1/8

|

ग्रहों की चाल बदलने का असर हमारे जीवन, आर्थिक स्थिति और करियर पर सीधा पड़ता है. इसी कड़ी में 11 सितंबर 2026 को ज्योतिष शास्त्र के बेहद अहम ग्रह शुक्र अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. भौतिक सुख, लग्जरी, रोमांस और धन-समृद्धि के प्रदाता शुक्र देव चित्रा नक्षत्र की यात्रा पूरी करके राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में कदम रखेंगे. स्वाति नक्षत्र को जीवन में संतुलन, आजादी और बिजनेस माइंडसेट का प्रतीक माना जाता है. 

2.

2/8

|

चूंकि राहु और शुक्र आपस में मित्र ग्रह हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन कई जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है. आइए जानते हैं किन चार राशियों को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है.

3.

3/8

|

वृषभ राशि: वृषभ राशि के स्वामी खुद शुक्र देव ही हैं, इसलिए यह बदलाव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. अगर आप लंबे समय से ऑफिस में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तो अब आपकी मेहनत रंग लाएगी. कार्यस्थल पर बॉस और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक मोर्चे पर भी यह समय काफी बढ़िया रहने वाला है. आय के नए जरिया बनने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी पुरानी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी. सेहत के मामले में भी पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और मन शांत रहेगा.
 

4.

4/8

|

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव पर सीधा असर डालेगा. अगर आप शेयर बाजार या नए बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके अनुकूल है; अचानक धन लाभ होने के मजबूत योग दिख रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों की बातचीत करने की कला और क्रिएटिव सोच की खूब तारीफ होगी. इसके अलावा, जो लोग अब तक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है. कुल मिलाकर प्यार और पैसों दोनों के मामले में समय आपके साथ है.

5.

5/8

|

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि स्वाति नक्षत्र तुला राशि के ही अंतर्गत आता है और शुक्र इस राशि के स्वामी हैं. इस दौरान आपके लुक और पर्सनालिटी में जबरदस्त निखार आएगा, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे. अगर आप फैशन, मीडिया, डिजाइनिंग, कला या ग्लैमर से जुड़ी इंडस्ट्री में काम करते हैं, तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आपकी किस्मत बदल सकती है. शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्यार और तालमेल बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

6.

6/8

|

कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शुक्र के साथ उनकी गहरी दोस्ती है. शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना आपके भाग्य यानी नवम भाव को मजबूत करेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि किस्मत आपके हर काम में आड़े आ रही रुकावटों को दूर करेगी. जो काम लंबे समय से अटके पड़े थे, वे अचानक बनने लगेंगे. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं बड़ा मुनाफा लेकर आएंगी. खासकर जो लोग विदेशी कंपनियों से जुड़े हैं या एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा मिल सकता है. समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.

7.

7/8

|

शुक्र देव को प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय- इस नक्षत्र परिवर्तन का पूरा लाभ उठाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ बेहद सरल उपाय बताए गए हैं. इस दौरान रोजाना या विशेष रूप से शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें. 
 

8.

8/8

|

उन्हें सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं, क्योंकि शुक्र ग्रह को सफेद चीजें बेहद प्रिय हैं. इसके साथ ही हर दिन माला से 'ऊं शुं शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करें. इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी और धन-वैभव में बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ें...