11 मई का दिन बनेगा टर्निंग पॉइंट… सूर्य-मंगल की युति से इन राशियों की पलटेगी किस्मत
न्यूज तक डेस्क
• 09:13 AM • 27 Apr 2026
Surya Mangal Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 मई को ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल मेष राशि में महामिलन करने जा रहे हैं. यह अंगारक प्रभाव वाला शक्तिशाली योग कई राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा. जानिए इस युति का आपके जीवन और करियर पर क्या असर होगा.
ADVERTISEMENT


1/8
|
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 मई को दोपहर 12:38 पर मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से विराजमान सूर्य देव के साथ उनकी युति बनेगी. माना जाता है कि सूर्य और मंगल दोनों ही अग्नि तत्व के ग्रह हैं. ऐसे में इसके असर से कई राशि के जातकों के जीवन पर बड़ा असर देखने को मिलेगा. ऐसे चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशिया...


2/8
|
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह युति आपके लग्न भाव में होने जा रही है. इससे आपके आत्मविश्वास में भारी बढ़ोतरी होगी और आप कठिन निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. बस ध्यान रहे कि अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ही लगाएं.
ADVERTISEMENT


3/8
|
मेष जातकों के लिए यह समय शानदार रहेगा. अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से अटका हुआ है तो वह वापस मिल सकता है. व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं जिससे मुनाफा बढ़ेगा. निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी में आकर कहीं भी पैसा न लगाएं. सोच-समझकर किया गया निवेश ही भविष्य में लाभ देगा.


4/8
|
सूर्य-मंगल की युति जहां लाभ देगी, वहीं यह आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन भी ला सकती है. अहंकार की वजह से अपनों से रिश्ते खराब न करें. सेहत के मामले में आपको सिरदर्द या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपनी दवाइयां समय पर लें और खूब पानी पिएं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आपके लिए बहुत जरूरी है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह युति नौवें भाव में बनेगी, जिसे भाग्य का स्थान माना जाता है. किस्मत के सितारे बुलंद होने से आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर में नई ऊंचाइयां छूने के मौके मिलेंगे. जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी राह आसान होगी. पिता या गुरु के मार्गदर्शन से आपको जीवन में बड़ी स्थिरता प्राप्त होगी.


6/8
|
करियर के लिए समय अच्छा है, लेकिन ओवरकॉन्फिडेंस में आकर कोई कानूनी गलती न करें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. इस दौरान की गई लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक तो रहेंगी, लेकिन सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलने से ही आपको प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल पाएगी.
ADVERTISEMENT


7/8
|
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह युति सातवें भाव में हो रही है, जो साझेदारी और वैवाहिक जीवन का स्थान है. बिजनेस में नए पार्टनर्स के साथ जुड़ने से लाभ होगा. अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय बहुत अनुकूल है. जीवनसाथी की सलाह से आपके धन में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी के पुराने विवादों से इस समय आपको राहत मिल सकती है.


8/8
|
सप्तम भाव में सूर्य-मंगल की युति होने से आपके वैवाहिक जीवन में छोटी बातों पर बहस हो सकती है. अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें, वरना पुराने रिश्तों में दरार आ सकती है. खर्चों में अचानक वृद्धि होने से आपका बजट डगमगा सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें. शांति बनाए रखने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठकर मसलों को हल करें.
ADVERTISEMENT








