अब नहीं दिखेगा YouTube का ये फीचर, कंपनी ले आई ऐसी सेटिंग की पैरेंट्स की टेंशन होगी कम

न्यूज तक डेस्क

21 Apr 2026 (अपडेटेड: Apr 21 2026 5:28 PM)

YouTube ने नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अब Shorts की टाइम लिमिट जीरो सेट कर उन्हें पूरी तरह बंद कर सकते हैं. यह फीचर खासकर उन लोगों और पैरेंट्स के लिए फायदेमंद है जो स्क्रीन टाइम और आदतों पर कंट्रोल चाहते हैं.

follow google news
1.

1/6

|

यूट्यूब यूजर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. अगर आप भी शॉर्ट्स देखते-देखते अपना काफी समय बर्बाद कर देते हैं, तो अब कंपनी ने इससे छुटकारा पाने का आसान तरीका दे दिया है. यूट्यूब ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके जरिए यूजर्स शॉर्ट्स को पूरी तरह बंद कर सकते हैं. पहले जहां सिर्फ टाइम लिमिट सेट करने का विकल्प था, अब उसे जीरो तक सेट करने की सुविधा भी मिल गई है.
 

2.

2/6

|

दरअसल, पहले यूजर्स शॉर्ट्स देखने के लिए कम से कम 15 मिनट की लिमिट ही तय कर सकते थे. लेकिन अब नए अपडेट के बाद आप इस लिमिट को जीरो मिनट तक सेट कर सकते हैं. जैसे ही आप ऐसा करेंगे, आपके यूट्यूब फीड में शॉर्ट्स दिखाई देना बंद हो जाएंगे. यानी अब अगर आप चाहें तो शॉर्ट्स से पूरी तरह दूरी बना सकते हैं.

3.

3/6

|

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो बार-बार शॉर्ट्स देखने की आदत से परेशान हैं. कई लोग सिर्फ एक वीडियो देखने जाते हैं और घंटों तक शॉर्ट्स स्क्रॉल करते रहते हैं. ऐसे में यह नया ऑप्शन उन्हें अपने समय पर बेहतर कंट्रोल रखने में मदद करेगा.
 

4.

4/6

|

सिर्फ यही नहीं, यह फीचर पैरेंट्स के लिए भी बेहद काम का है. अब माता-पिता अपने बच्चों के यूट्यूब इस्तेमाल को और बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं. वे शॉर्ट्स की टाइम लिमिट जीरो पर सेट करके बच्चों को इस आदत से दूर रख सकते हैं, जिससे उनका स्क्रीन टाइम कम हो सके.
 

5.

5/6

|

खास बात यह है कि टीन अकाउंट्स में इस सेटिंग को बदला नहीं जा सकेगा. अगर अकाउंट गूगल फैमिली लिंक से मैनेज हो रहा है, तो बच्चे खुद से इस टाइम लिमिट को हटा या बदल नहीं पाएंगे. इससे पैरेंट्स को ज्यादा कंट्रोल मिलता है और बच्चे इस सेटिंग को बायपास नहीं कर सकते.
 

6.

6/6

|

अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो तरीका बेहद आसान है. सबसे पहले यूट्यूब ऐप खोलें और प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और ‘टाइम मैनेजमेंट’ सेक्शन खोलें. यहां आपको ‘डेली शॉर्ट्स फीड लिमिट’ का ऑप्शन मिलेगा. इसे ऑन करके जीरो मिनट चुन लें. बस इतना करते ही आपके यूट्यूब से शॉर्ट्स पूरी तरह गायब हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp