Tripushkar Yog 2026: 16 जून को खुलेगा इन 4 राशियों की किस्मत का ताला, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज तक डेस्क

• 10:13 AM • 07 Jun 2026

16 जून को बनने जा रहा त्रिपुष्कर योग ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ और तीन गुना फल देने वाला माना जा रहा है. इस विशेष संयोग के प्रभाव से मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर में तरक्की, रुके कामों में सफलता और बड़ा धन लाभ होने के योग हैं.

follow google news
1.

1/6

|

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के मेल से कई ऐसे दुर्लभ संयोग बनते हैं जो इंसान के जीवन की दिशा बदल देते हैं. ऐसा ही एक बेहद शुभ और फलदायी संयोग 'त्रिपुष्कर योग' के रूप में 16 जून को बनने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान किए गए कार्यों का फल तीन गुना होकर मिलता है. इस बार का यह शुभ योग कुछ विशेष राशियों के जीवन में तरक्की, खुशहाली और अपार धन-दौलत लेकर आने वाला है.
 

2.

2/6

|

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, त्रिपुष्कर योग का निर्माण तब होता है जब एक खास त्रिकोणीय समीकरण बैठता है. इसके तहत जब विशेष वार (रविवार, मंगलवार या शनिवार) के साथ कुछ खास तिथियां (द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी) और चुनिंदा नक्षत्रों का मिलन होता है, तब इस दिव्य योग का उदय होता है. इस शुभ घड़ी में नया व्यापार शुरू करना, प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में निवेश करना और जीवन से जुड़े बड़े फैसले लेना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस बार 16 जून को चमकने वाली वो 4 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं.
 

3.

3/6

|

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मेष राशि का आता है. मेष राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है. अगर आप लंबे समय से कहीं पैसा निवेश करने की सोच रहे थे, तो यह बिल्कुल सही मौका है. इस दौरान आपको पुराने निवेश से भी मोटा मुनाफा मिल सकता है. आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मानसिक तनाव दूर होगा और सेहत के मामले में भी यह समय शानदार रहेगा.
 

4.

4/6

|

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह है, जिसके जातकों के करियर को इस योग से नई उड़ान मिलने वाली है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है, वहीं व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. समाज और दफ्तर में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन खत्म होगी और घर का माहौल खुशशनुमा रहेगा. आपके जो काम पिछले कई महीनों से लटके हुए थे, वे अब बिना किसी रुकावट के पूरे हो जाएंगे.
 

5.

5/6

|

तीसरी खुशकिस्मत राशि कन्या है. कन्या राशि के लोगों के लिए 16 जून से सुनहरे अवसरों की शुरुआत होने जा रही है. विशेष रूप से जो लोग शिक्षा, लेखन, रिसर्च या किसी भी तरह के बौद्धिक कार्य से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा. आपकी कड़ी मेहनत का अब मीठा फल मिलने का समय आ गया है. बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और आप खुद को आर्थिक रूप से पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और मजबूत महसूस करेंगे.
 

6.

6/6

|

इस लिस्ट की आखिरी और चौथी राशि है मकर. मकर राशि वालों के लिए त्रिपुष्कर योग किस्मत पलटने वाला साबित हो सकता है. यदि आपका कोई काम कानूनी दांव-पेंच या किसी अन्य वजह से फंसा हुआ था, तो उसमें अचानक तेजी आएगी. पैसों की तंगी दूर होगी और कर्ज से राहत मिलने के रास्ते खुलेंगे. इस अवधि में आपको अपनी पैतृक संपत्ति या पुश्तैनी जमीन-जायदाद से बड़ा लाभ होने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं, जिससे परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp