घर-घर घूमकर लोगों के बर्तन मांजने वाली कलिता माझी बनी सुभेंदु सरकार में मंत्री, तस्वीरों में देखिए उनके संघर्ष की कहानी!

सुजाता मेहरा

• 05:01 PM • 02 Jun 2026

Kalita Majhi Minister: कभी घर-घर जाकर झाड़ू-पोछा और बर्तन मांजकर परिवार चलाने वाली कलिता माझी आज पश्चिम बंगाल की सुभेंदु सरकार में मंत्री बन गई हैं. गरीबी, संघर्ष और मेहनत से भरे जीवन से निकलकर राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाली कलिता माझी की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है. तस्वीरों में देखिए घरेलू कामगार से मंत्री बनने तक का उनका पूरा संघर्ष और राजनीतिक सफर.

follow google news
1

1/6

|

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद 1 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. इसमें कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया, जिसमें एक चेहरा कलिता माझी का भी था. भले ही आज कलिता माझी राज्य मंत्री बन गई है लेकिन उनकी यहां तक पहुंचने की यात्रा काफी संघर्ष भरी रही है. कलिता पहले दूसरों के घरों में झाडू-पोड़ा और बर्तन मांजने का काम करती थी और वहां से मिले पैसों से उनके परिवार का भरण-पोषण हुआ करता था.    
 

2

2/6

|

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद 1 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया. इसमें कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया, जिसमें एक चेहरा कलिता माझी का भी था. भले ही आज कलिता माझी राज्य मंत्री बन गई है लेकिन उनकी यहां तक पहुंचने की यात्रा काफी संघर्ष भरी रही है. कलिता पहले दूसरों के घरों में झाडू-पोड़ा और बर्तन मांजने का काम करती थी और वहां से मिले पैसों से उनके परिवार का भरण-पोषण हुआ करता था.    
 

3

3/6

|

मिली जानकारी के मुताबिक, कलिता माझी साल 2014 से ही भाजपा से जुड़ी हुई है और लगातार पार्टी के लिए काम कर रही है. उनकी मेहनत और लगातार मेहनत को देखकर भाजपा ने 2021 में अनुसूचित जाति(SC) आरक्षित औसग्राम विधानसभा सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था. उस वक्त कलिता के सामने TMC उम्मीदवार अबेदानंद थंडर थे. चुनाव में कलिता ने खूब मेहनत किया, लेकिन वह 11 हजार 815 वोटों से चुनाव हार गई.
 

4

4/6

|

2021 में चुनाव हारने के बाद भी वह निराश नहीं हुई और पार्टी के लिए लगातार काम करती रही. साल 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनपर फिर एक बार भरोसा जताया और वापस से इसी सीट से उम्मीदवार बनाया. लेकिन इस बार परिणाम गजब के दिखे क्योंकि कलिता ने TMC के कद्दावर नेता श्यामा प्रसाद लोहार को करारी शिकस्त दी और उन्हें 12 हजार 535 वोटों से चुनाव हरा दिया.
 

5

5/6

|

मंत्री बनने के बाद कलिता माझी काफी भावुक हो गई और उनकी आंखों में खुशी की झलक साफ दिखाई दी. मंत्री बनने के बाद उन्होंने भाजपा पार्टी और नेतृ्त्व का आभार जताते हुए कहा कि, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इतना बड़ा पद मिलेगा. पता नहीं मुझमें पार्टी ने ऐसा क्या देखा कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी दी. अब मैं अपनी सारी जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगी. उन्होंने आगे यह भी कहा कि सिर्फ BJP और मोदी जी ही मुझ जैसी गरीब महिला को यह अवसर दे सकते है.
 

6

6/6

|

जैसे ही कलिता के मंत्री बनने की खबर उनके परिवार, मोहल्ले और रिश्तेदारों की लगी, वहां भी काफी खुशी का माहौल बन गया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर और लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की. अब औसग्राम क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उनके क्षेत्र का भाग्य बदलेगा. लोगों को आशा है कि उनकी मांगे जल्द ही पूरी होगी, जिससे जनजीवन की समस्याएं काफी स्तर पर सुधर जाएगा.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp