हाजीपुर में टीचर पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाने वाले पति की कहानी पता चली, गुंजन ने बताई फ्रेंड वाली इनसाइड स्टोरी!

विकाश कुमार

• 05:43 PM • 28 May 2026

BPSC Teacher News: हाजीपुर में BPSC टीचर गुंजन कुमारी और उनके पति अमन कुमार के बीच विवाद का मामला अब नया मोड़ ले चुका है. जमीन बेचकर पत्नी को पढ़ाने वाले पति ने बेवफाई और प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है, वहीं टीचर पत्नी ने पति पर सहेली राधा कुमारी से अवैध संबंध और भरण-पोषण नहीं करने का आरोप लगाया है. जानिए वैशाली के इस चर्चित पति-पत्नी विवाद की पूरी कहानी.

follow google news
1

1/6

|

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए पति-पत्नी और कथित प्रेमी यानी 'वो' की कहानी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी जो कि BPSC टीचर है उस पर बेवफाई का आरोप लगाया है. पति ने दावा किया कि उसने पत्नी की पढ़ाई और सपना पूरा करने के लिए पैतृक जमीन बेच दी. लेकिन नौकरी मिलते ही वह बदल गई और घर परिवार को छोड़कर प्रेमी संग रहने लगी. लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है और पत्नी ने पति पर ही उलटा आरोप लगाया है. सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी कहानी.
 

2

2/6

|

साल 2013 में अमन कुमार और गुंजन कुमारी की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपना घर-परिवार चला रहे थे. इसी दौरान दोनों को एक बेटा हुआ, जिसका नाम आरुष आर्या रखा गया. फिलहाल आरुष 10 साल का है. लेकिन इसी बीच गुंजन ने अपने टीचर बनने के सपने की बात अमन से कही. मजदूरी करने वाले अमन ने अपने पैतृक संपत्ति को बेच दिया और उससे गुंजन की पढ़ाई हुई. गुंजन ने BPSC TRE-02 परीक्षा पास की और क्लास 6 से 8तक के बच्चों के टीचर के रूप में सिलेक्शन हो गया.
 

3

3/6

|

जॉइनिंग से पहले ट्रेनिंग के लिए गुंजन को सिवान के त्रिवेणीगंज जाना पड़ा. अमन का आरोप है कि वहीं उसकी मुलाकात कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. इस दौरान प्रेम प्रकाश गुंजन से मिलने भी आता था. तभी एक दिन बेटे आरुष ने अमन को बताया कि प्रेम प्रकाश अंकल घर आते है और कई दिन रुकते है. इसके बाद अमन का शक बढ़ा. इसी बीच 2025 में वह गुंजन ने बेटे को अमन के पास भेज दिया और महिला टीचर्स के साथ डार्जिलिंग घूमने की बात कहकर निकल गई. लेकिन बाद में पता चला कि वहां कोई महिला टीचर गई ही नहीं थी. 
 

4

4/6

|

अमन ने जब गुंजन से इस बारे में बातचीत की तो घर में कलेश हुआ. अमन के मुताबिक, इसके बाद गुंजन घर छोड़कर चली गई और लगभग एक साल से वह घर से बाहर रह रही है. इसी दौरान जब अमन को पता चला कि गुंजन हाजीपुर के लिच्छवि नगर स्थित किराए के मकान में रह रही है. 23 मई को अमन वहां पहुंचा तो उसने प्रेमी प्रेम प्रकाश और गुंजन को आपत्तिजनक हालात में दिखा, जिसे लेकर खूब बवाल हुआ.
 

5

5/6

|

अब मामला में नया मोड़ आया है, BPSC टीचर गुंजन कुमारी ने पति अमन कुमार पर अपने सहेली राधा कुमारी नामक युवती से नाजायज संबंध का आरोप लगाते हुए न्यायालय से तलाक मांगी थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि पति उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं, उसका और बेटे का भरण पोषण नहीं करते हैं. हालांकि की अब तक कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है अभी विचाराधीन हैं.
 

6

6/6

|

इधर पति ने गुंजन के आरोपों का कोर्ट में जवाब दिया है. अमन ने कहा कि, राधा कुमारी नामक युवती ब्यूटीशियन है, जो मेरी पत्नी गुंजन की सहेली हैं. जब गुंजन का व्यवहार मेरे प्रति बदला तो उसके सहेली राधा से हमने बात की थी, जिसका टोटल प्रूफ मेरे पास मौजूद है.मैंने राधा से गुंजन और उसके कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश का अफेयर की बात कही थी. जब मेरी पत्नी की सच्चाई सामने आई और मैंने विरोध किया तो उसने अपनी सहेली राधा कुमारी के नाम का इस्तेमाल करते हुए मुझे नाजायज संबंध होने का आरोप लगाते हुए तलाश मांगी है. जब जरूरत पड़ेगी तो राधा कुमारी कोर्ट में अपना बयान रख सकती हैं.
 

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp