Vastu Tips: पर्स में रखी इन 6 चीजों की वजह से नहीं टिकता पैसा, 99% लोग कर रहे हैं ये गलती!
न्यूज तक
• 05:19 PM • 03 Jun 2025
Purse Vastu Tips: पंडित शैलेंद्र पांडे के अनुसार, पर्स में रखी जाने वाली कुछ खास चीजें आपकी आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती हैं. जानिए किन वस्तुओं को पर्स में रखना चाहिए और किनसे बनाएं दूरी ताकि धन में बरकत बनी रहे.
ADVERTISEMENT


1/8
|
हम सब में से अधिकतर लोग अपने पास पर्स रखते हैं. ये हमारे पैसे रखने के साथ ही हमारी आर्थिक ऊर्जा का केंद्र भी होता है. अगर इसमें कुछ विशेष नियमों और उपायों का पालन किया जाए तो न केवल खर्चों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि इनकम में बढ़ोतरी और धन की स्थिरता भी बनी रहती है.


2/8
|
समय समय पर पर्स की सफाई, उसमें रखी हुई चीजें अदि हमारे वित्तीय जीवन को प्रभावित करती हैं. नीचे बताए गए आसान उपाय अपनाकर आप धन की बरकत और आर्थिक सुख-शांति का अनुभव कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT


3/8
|
पर्स में ये चीजें रखना होता है लाभकारी
पंडित शैलेंद्र पांडे के अनुसार, पर्स में परिवार का साफ-सुथरा चित्र, ओम या स्वास्तिक जैसे शुभ चिन्ह रखना लाभकारी होता है. कटा-फटा चित्र नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक खर्च बढ़ते हैं और धन की हानि होती है.


4/8
|
सही ढंग से रखें नोट
पर्स में नोटों को सही से रखें, उन्हें मोड़कर या बेतरतीब न रखें. सिक्कों के लिए अलग जगह बनाएं. इस तरह की व्यवस्था फिजूलखर्ची पर रोक लगाती है और पैसे की बरकत बनाए रखती है.
ADVERTISEMENT


5/8
|
पीतल या सोने का चौकोर टुकड़ा रखें
गंगा जल से शुद्ध किया हुआ सोने या पीतल का छोटा चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें. इसे हर महीने गुरुवार को दोबारा गंगाजल से धोकर पर्स में रखें. इससे पैसों में स्थिरता आती है और आय लगातार बनी रहती है.


6/8
|
अनावश्यक कागज रखने से बचें
पर्स में बेवजह के बिल, रसीदें या विजिटिंग कार्ड न रखें. ये न केवल अव्यवस्था फैलाते हैं, बल्कि धन की हानि और पर्स के खोने की संभावना भी बढ़ाते हैं. जरूरी कागजात घर में ही रखें.
ADVERTISEMENT


7/8
|
राशि के अनुसार वस्तु का रखें ध्यान
शैलेंद्र पांडे बताते हैं कि अपनी राशि के अनुसार पर्स में कोई छोटी शुभ वस्तु रखें. जैसे धनु और मीन राशि वाले पीला रंग या पीतल रखें, कर्क राशि वाले चांदी का सिक्का, और कुंभ राशि वाले काले रंग की कोई वस्तु रखें.


8/8
|
काले पर्स से बनाएं दूरी
पंडित शैलेंद्र पांडे का कहना है कि काला पर्स शनि से जुड़ा होता है, जो आर्थिक परेशानियां ला सकता है. अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है तभी काला पर्स रखें. अन्यथा इससे दूरी बनाए रखना ही बेहतर है.
Disclaimer: यह जानकारी ज्योतिष और उसके इर्द-गिर्द बनी मान्यताओं और तर्कों पर आधारित है. हम ज्योतिर्विद के हवाले से यह जानकारी आपको दे रहे हैं. न्यूज़ तक ऐसी मान्यताओं और टोटकों का समर्थन नहीं करता है.
ADVERTISEMENT












