सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट: वायदा बाजार से लेकर सर्राफा तक आई भारी राहत, जानिए आज के नए रेट
न्यूज तक डेस्क
• 03:13 PM • 18 Oct 2026
बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है.
ADVERTISEMENT


1/9
|
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिनों में भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है बीते हफ्ते सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में ऐतिहासिक और तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है तो वहीं खरीदारों के चेहरे पर हल्की मुस्कान जरूर आई है.


2/9
|
इस हफ्ते चांदी के बाजार में निवेशकों को सबसे बड़ा झटका देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा कारोबार के दौरान 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली एक किलो चांदी की कीमत में जबरदस्त गोता लगाया है. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जो चांदी 2,25,755 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी, वह फिसलकर शुक्रवार को 2,11,418 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
ADVERTISEMENT


3/9
|
महज पांच दिनों के भीतर हुए इस कारोबार में चांदी के भाव में सीधे तौर पर 14,337 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस बड़ी गिरावट के बाद अब बाजार के जानकारों का मानना है कि कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है, जो आगे भी निवेशकों की सांसें अटका सकता है.


4/9
|
अगर चांदी की कीमतों की तुलना इसके रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक स्तर से करें, तो यह गिरावट और भी ज्यादा हैरान करने वाली लगती है. इस साल जनवरी के महीने में चांदी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक ऑल-टाइम हाई बनाया था.
ADVERTISEMENT


5/9
|
लेकिन उसके बाद से इस सफेद धातु में लगातार करेक्शन और क्रैश देखने को मिला है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब चांदी अपने उस उच्चतम स्तर से 2,08,630 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है, जो निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है.


6/9
|
वायदा बाजार के अलावा घरेलू खुदरा बाजार यानी सर्राफा बाजार में भी चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ती नजर आई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 9 अक्टूबर को जो चांदी घरेलू बाजार में 2,21,109 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह गिरकर 2,10,918 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. इस तरह घरेलू बाजार में भी चांदी करीब 10,191 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है.
ADVERTISEMENT


7/9
|
सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि पीली धातु यानी सोने की चमक भी बीते सप्ताह फीकी पड़ती दिखाई दी है. एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना जो 9 अक्टूबर को 1,51,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, वह लुढ़ककर शुक्रवार को 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस हिसाब से सिर्फ पांच कारोबारी सत्रों में सोना 3,499 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है.


8/9
|
घरेलू सर्राफा दुकानों और बाजार पर नजर डालें तो वहां भी सोने के खरीदारों को राहत मिली है. पिछले शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का बंद भाव 1,49,430 रुपये था, जो घटकर इस हफ्ते 1,46,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है यानी IBJA रेट में करीब 3,004 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.


9/9
|
हालांकि, बाजार से असली आभूषण खरीदते वक्त ग्राहकों को इस कीमत के ऊपर 3 फीसदी का जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से चुकाना होगा.
ADVERTISEMENT










