मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव मामले में पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

Anant Singh Bail News: मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह को जमानत मिल गई है और जल्द ही उनके जेल से बाहर आने की संभावना है, जिससे समर्थकों में खुशी की लहर है.

Anant Singh Bail News
अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली राहत(फाइल फोटो)

शशि भूषण कुमार

follow google news

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बाहुबली विधायक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. इस खबर के आने के बाद ही उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. कहा जा रहा है कि अब अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे. आपको बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या में अनंत सिंह मुख्य आरोपी थे, लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है.

Read more!

कब आएंगे जेल से बाहर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज देर शाम तक कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी. फिर अनंत सिंह कल यानी शुक्रवार को जेल से बाहर आ जाएंगे. वहीं उनकी जमानत की खबर मिलते ही घर के साथ-साथ समर्थकों में भारी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की 3 करोड़ की लैंड क्रूजर की सफाई की जा रही है और कल वे इसी गाड़ी से अपने आवास पर पहुंचेंगे.

क्या है दुलारचंद यादव हत्याकांड?

दरअसल यह मामला बिहार विधानसभा 2025 के पहले फेज की वोटिंग से पहले का है. 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. दुलारचंद यादव राजद नेता रहे है और वे बाहुबली नेताओं में गिने जाते थे. विधानसभा चुनाव के दौरान वो जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे. इसी दौरान 30 अक्टूबर को अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी का काफिला आमने-सामने हुआ और हिंसक झड़प हो गई. इसी हादसे में दुलारचंद यादव की जान चली गई थी, जिसमें अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था.

चुनाव से पहले ही हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पहले फेज के तहत 6 नवंबर को वोटिंग होनी थी. लेकिन चुनाव से पहले 1 अक्टूबर की देर रात को पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. फिर मामले की सुनवाई 2 नवंबर को हुई जिसके बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया था. हालांकि जेल जाने के बावजूद भी अनंत सिंह को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने जेल में रहते हुए ही चुनाव जीत लिया. अब लगभग साढ़े 4 महीने बाद अनंत सिंह को बेल मिल गई है.

दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ी खबरें:

Dularchand Murder Case: दुलारचंद यादव की मौत से पहले एक और कथित वीडियो आया सामने, कुर्ता उताकर...दिखें

'मेरे सामने अनंत सिंह ने मारी गोली'... मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का दावा, बताई घटना की पूरी कहानी, देखें इंटरव्यू

    follow google news