'मेरे सामने अनंत सिंह ने मारी गोली'... मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव का दावा, बताई घटना की पूरी कहानी, देखें इंटरव्यू

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर गिरफ्तार अनंत सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल में बंद हैं. इस बीच अब मृतक के पोते और चश्मदीद नीरज यादव ने दावा किया कि हत्या प्री-प्लांड थी. इस दौरान नीरज ने पुलिस पर केस दबाने और सच्चाई छिपाने का आरोप भी लगाया. देखें उन्होंने इंटरव्यू में और क्या क्या कहा.

ADVERTISEMENT

bihar news
bihar news
google news

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया है. इस हत्या को लेकर पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ये घटना दो पक्षों की आपसी भिड़ंत की वजह से हुई. वहीं दुलारचंद यादव के पोते और चश्मदीद नीरज यादव ने पुलिस की इस थ्योरी को नकारते हुए बड़ा आरोप लगाया है. नीरज यादव ने दावा किया है कि उनके दादा की हत्या प्री-प्लांड तरीके से की गई थी और उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को खुद गोली चलाते हुए देखा था.