बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं. इसी बीच 'रुद्रा रिसर्च' (Rudra Research) के ताजा एग्जिट पोल के ने सबको चौंका दिया है. बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बड़ी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों का अनुमान है कि प्रशांत किशोर अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार से बड़े अंतर से आगे रह सकते हैं. ध्यान देने वाली बात है कि ये महज अनुमान है. फाइनल नतीजे 3 अगस्त को जारी आएंगे.
ADVERTISEMENT
किस उम्मीदवार को कितना वोट शेयर?
रुद्रा रिसर्च के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो बांकीपुर की जनता का झुकाव स्पष्ट रूप से जन सुराज की तरफ देखने को मिल रहा है-
- प्रशांत किशोर (जन सुराज): 50% वोट शेयर
- नीरज कुमार (बीजेपी): 36% वोट शेयर
- रेखा कुमारी (आरजेडी): 10% वोट शेयर
- अन्य (Others): 4% वोट शेयर
14 फीसदी के अंतर से जीत का अनुमान
इस एग्जिट पोल के अनुसार, जन सुराज के प्रशांत किशोर 50 फीसदी वोट शेयर हासिल कर मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं. वहीं बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार के 36 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है. दोनों के बीच करीब 14 फीसदी (Winning Margin) का बड़ा अंतर रहने की संभावना जताई गई है. दूसरी ओर, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को महज 10 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि अन्य प्रत्याशियों के खाते में 4 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं.
अगर एग्जिट पोल के ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो यह बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी बढ़त साबित होगी. हालांकि फाइनल नतीजों के लिए 3 अगस्त का इंतजार करना होगा.
प्रशांत किशोर, बीजेपी या RJD...बांकीपुर में किसका चलेगा जादू? Poll Pandit के एग्जिट पोल ने चौंकाया
Bankipur Exit Poll 2026: बांकीपुर में कौन मार रहा बाजी ? DV रिसर्च का एग्जिट पोल आया सामने
ADVERTISEMENT


