Bihar Board Arts Topper 2026 Roshni Kumari Marksheet: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं के एग्जाम के नतीजे जारी कर दिया हैं. इस बार प्रदेश में तीनों स्ट्रीम में 85 प्रतिशत स्टूडेट्स ने सफलता हासिल की है. इसी में छपरा सारण के वी.एस. इंटर कॉलेज की छात्रा रौशनी कुमारी का नाम भी शामिल है. रौशनी ने आर्ट्स स्ट्रीम में अपनी मेहनत के दम पर बेहतरीन स्कोर हासिल किया है. ऐसे में चलिए जानते हैं उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले है.
ADVERTISEMENT
हिंदी और भूगोल में मिले एक जैसे नंबर
रिजल्ट आने के बाद से रोशनी और उनके परिवार में खुशी का माहौल है. अगर रौशनी के नंबरों की बात करें तो उन्हें 500 में से 475 नंबर प्राप्त किए हैं. इस स्कोर के साथ उन्होंने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है. रौशनी ने पॉलिटिकल साइंस में 100 में से 98 और इतिहास में 97 अंक हासिल किए हैं. इसके अलावा हिंदी और भूगोल में भी उन्हें एक जैसे यानी 95-95 अंक मिले हैं. चलिए जानते हैं रौशनी ने किस सब्जेक्ट में कितने अंक हासिल किए हैं.
यहां देखें रौशनी के नंबर
- हिंदी: 95 अंक
- अंग्रेजी: 90 अंक
- पॉलिटिकल साइंस: 98 अंक
- इतिहास: 97 अंक
- भूगोल: 95 अंक
यहां देखें रोशनी कुमारी की मार्कशीट
छपरा का किया नाम किया रोशन
रौशनी कुमारी की इस सफलता से उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है. वहीं उनके घर पर अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लोग उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT


