BSEB 12th Result 2026 Toppers: बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश बने टॉपर, सामने आई मार्कशीट

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होते ही टॉपर्स की चर्चा तेज हो गई है. इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश के टाॅप किया है. ऐसे में देखें उन्हें किस सब्जेक्ट कितने अंक हासिल किए.

BSEB Bihar 12th Topper Marksheet
BSEB Bihar 12th Topper Marksheet

संदीप कुमार

follow google news

Bihar Board 12th Topper: बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजें जारी हो गया हैं. इसके साथ ही अब लाखों छात्रों ने का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस बार 12वीं में 85% से अधिक स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. बिहार बोर्ड के मुताबिक, इस बार 13 लाख लाख स्टूडेंट्स ने बारहवी का एग्जाम दिया था. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी किए. इस बार साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश अमन टॉपर बने हैं. मार्कशीट में आदित्य प्रकाश के शानदार अंक देखने को मिले हैं. ऐसे में आइए देखते हैं आदित्य प्रकाश को इस एग्जाम में किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं..

Read more!

किस विषय में मिले कितने नंबर

आदित्य प्रकाश ने यहां के उच्च माध्यमिक विद्यालय पंड स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. आदित्य प्रकाश को साइंस स्ट्रीम में पहली रैंक मिली है. 12वीं के एग्जाम में आदित्य ने 96% अंक प्राप्त किए. उनको कुल 500 में से 481 नंबर मिले है. इससे उनके परिवार सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है. आदित्य ने अंग्रेज़ी में 100 में से 96, संस्कृत में 100 में से 93,  फिजिक्स में 100 में से 96, केमेस्ट्री में 100 में से 98 अंक, बायोलॉजी में 100 में से 98 और मैथ्स में 100 में से 89 नंबर हासिल किए हैं. 

 

पूरे जिले में खुशी का माहौल

आदित्य प्रकाश की इस उपलब्धि को लेकर उनका पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है. जैसे ही उनके 12वीं में टॉप करने का पता चला तब से उनके घर पर बधाई का देने वालों का तांता लगा हुआ है. परिवार वाले उनकी इस सफलता पर मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Bseb 12th Result 2026 Check Online: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

    follow google news