Bihar Police Viral Video: बिहार आए दिन किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहता है. बीते कुछ दिनों से तेज प्रताप(Tej Pratap Controversy) और खान सर(Khan Sir Marriage) सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. लेकिन अभी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि ये वीडियो कुछ अलग ही है. इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए है. साथ ही इस वीडियो पर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है.
ADVERTISEMENT
क्या है वायरल वीडियो की पूरी कहानी?
बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस वाले एक गाड़ी को पीछे से धक्का मारते हुए नजर आ रहे है. पुलिस वाले जिस गाड़ी को धक्का मार रहे है वो गाड़ी है 'डायल 112', जिसका नाम 'रेपिड रिस्पॉन्स'है. यह वहीं गाड़ी है जो कि किसी घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए उपयोग किया जाता है. लेकिन अब सवाल ये उठ रहे हैं कि जब गाड़ी ही लाचार हो तो अपराधियों तक ये कैसे पहुंचेगी?
गाड़ी की स्थिति देख उठ रहे सवाल
यह रेपिड रिस्पॉन्स सरकारी गाड़ी राज्य सरकार की आपात सेवा की गाड़ी है जो जनता की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहने का दावा करती है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है.
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस की मदद के लिए कॉल किया जाएगा, तो पहले गाड़ी धक्का खाएगी या फिर घटना स्थल पहुंचेगी. थाने में खड़ी 112 की यह गाड़ी अब जनता की मदद से ज्यादा मजाक बन चुकी है.
यहां देखें वीडियो:
ADVERTISEMENT


