एक या दो...बिहार में कितने होंगे डिप्टी CM, ताजा अपडेट आया सामने! नीतीश कुमार के बेटे निशांत के लिए भी रोल तय?

Nishant Kumar JDU leader: बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद अब कमान उनके बेटे निशांत कुमार के हाथों में आने की चर्चा तेज है. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू विधायक दल की बैठक में निशांत के नाम पर मुहर लग सकती है.

Nishant Kumar JDU leader
Nishant Kumar JDU leader

शशि भूषण कुमार

follow google news

Nitish Kumar Rajya Sabha nomination: बिहार की सियासत में राजनीति माहौल गर्म है. यहां पल पल बदल रही सियासी घटनाओं ने हलचल मचाई हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. सबसे ज्यादा चर्चा इस सवाल है कि बिहार का नए सीएम कौन होंगे और किस पार्टी से होंगे. इसके बाद डिप्टी सीएम को लेकर चार्चा तेज है. इन सब के बीच सबसे सबकी नजरें इस टिकीं है कि नए सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत का रोल क्या होगा? दरअसल,  उनके रोल को लेकर अलग अलग तरह की चार्चाए तेज हैं.

Read more!

निशांत कुमार बन सकते हैं जेडीयू विधायक दल के नेता

इस बीच निशांत कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके मुताबिक निशांत कुमार को जेडीयू विधायक दल का नया नेता चुना जा सकता है. इतना ही नहीं सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि नई सरकार में निशांत कुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा.

मुख्यमंत्री आवास पर बैठकों का दौर जारी

वहीं बिहार में नई सरकार को लेकर गठबंधन के भीतर भी बातचीत तेज हो गई है. इसी सिलसिले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से करीब 25 मिनट तक लंबी चर्चा की. इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. इन मुलाकातों को नई कैबिनेट के स्वरूप से जोड़कर देखा जा रहा है.

यह पढ़ें: नीतीश कुमार: CM की कुर्सी छोड़ अब बनेंगे राज्यसभा सांसद, जानें सैलरी और सुविधाओं में कितना होगा बदलाव

नई सरकार में कितने डिप्टी सीएम होंगे?

बताया जा रहा है कि नई सरकार में जेडीयू के भीतर नेतृत्व को लेकर किसी भी तरह के भ्रम को दूर करने के लिए केवल एक ही डिप्टी सीएम बनाने पर विचार हो रहा है. ऐसी स्थिति में निशांत कुमार का नाम सबसे आगे चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है लेकिन सूत्राें के मुताबिक पार्टी कई बड़े नामों को लेकर मंथन कर रही है.

आज शाम जेडीयू की बड़ी बैठक में होगा फैसला

इन सबके बीच नीतीश कुमार ने आज शाम पांच बजे जेडीयू विधान मंडल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि इसी बैठक में निशांत कुमार को पार्टी का नेतृत्व सौंपने पर अंतिम मुहर लग सकती है. साथ ही नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले और सरकार में जेडीयू की भागीदारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करेंगे.

यह भी पढ़ें: बिहार के नए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन कौन हैं? जानिए उनके सफर की पूरी कहानी

    follow google news