बिहार में BPSC TRE 4 परीक्षा को लेकर हो रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार लोक सेवा आयोग(BPSC) ने TRE 4 को लेकर विज्ञापन तो जारी कर दिया है, लेकिन परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत नहीं होने का नाम ले रहा है. पटना के गर्दनीबाग में चल रहा छात्रों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन उग्र हो रहा है और आज आंदोलन का तीसरा दिन है. इसी बीच छात्रों के सड़क पर उतरने और उनमें बढ़ते गुस्से को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने हस्तक्षेप करने का फैसला लिया है और इसलिए आज सीएम सम्राट चौधरी शिक्षा मंत्री और विभाग के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को अपने आवास पर बैठक के लिए बुलाया है.
ADVERTISEMENT
12 बजे से बैठक, क्या होगा फैसला?
पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का जमावड़ा लगा हुआ है और इस बीच छात्र नेता अमन कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है. छात्रों की नाराजगी और BPSC के नोटिफिकेशन के बीच फंसे पेच को सुलझाने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर 12 बजे एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा विभाग के अपर सचिव और BPSC के आला अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है.
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अभ्यर्थियों की मांग और सरकार के रोजगार एजेंडे को ध्यान में रखते हुए TRE 4 में बाकी रिक्त सीटों की संख्या बढ़ाने पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है. सीएम विभाग के अधिकारियों से इस मुद्दे पर भी मंथन कर सकते हैं.
क्या है छात्रों की मांग?
BPSC ने 18 अगस्त को ही TRE 4 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया था, जिसके तहत शिक्षा विभाग में कुल 32,388 पदों पर भर्ती होनी थी. लेकिन इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है. अब छात्र सड़कों पर इस बदलाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और उनका साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया को जटिल बनाने की जगह इसे एक ही चरण में कराया जाएं. साथ ही TRE 4 में जो नेगेटिव मार्किंग सिस्टम है, उसे पूरी तरह से हटा दिया जाए.
छात्र नेता अमन कुमार की भावुक अपील
इसी बीच अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता अमन कुमार ने भावुक अपील की है. उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा है कि, जब तक उनकी सारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है तब तक वह अनशन खत्म नहीं करेंगे, चाहे उनके प्राण ही क्यों ना चले जाए. (यहां पढ़ें पूरी खबर)
Bihar Student Protest: आंदोलन के बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने की छात्रों से बड़ी अपील
ADVERTISEMENT


